कोरगामा गांव में प्रेम प्रसंग मामले में एक 30 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी, ग्रामीणों ने गांव के ही युवक पर जताया हत्या की आशंका।
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगामा गांव में एक 30 वर्षीय महिला की प्रेम प्रसंग मामले में हत्या कर शव को उसके ही घर के पिछे मक्का खेत समीप फेंक देने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सहित मृतका की मां मसोमात बिमला देवी, शीरा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की शादी रटनी गांव में हुई थी, लेकिन वह अपने मायके में ही रहती थी और गांव में बिक्रम सिंह के घर झाड़ू पोंछा घर का सारा काम करती थी और अपना जिवोकोपार्जन चलाती थी। विगत छः सात साल से बिक्रम सिंह के साथ उनका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। मृतका की मां ने बताया कि इन दिनों बिक्रम सिंह की शादी की बात चल रही थी, इसलिए मेरी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर गांव के ही विक्रम सिंह पिता प्रकाश सिंह पर ही हत्या की आशंका जताया है। बताया इस प्रेम प्रसंग के चलते ही मृतका का पति उसे छोड़ दिया और दुसरी शादी कर लिया है, तब से ही मृतका अपने मायके में ही रहती है और उक्त युवक के घर काम करती थी। इस बिच दोनों में क्या हुआ कि इस प्रकार की दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है, जो काफी निंदनीय व शर्मनाक घटना है। बताया जाता है कि मृतका के पांच पुत्र हैं, जिसमें चार लड़की व एक लड़का है। एक लड़की की शादी हो चुकी है। मृतका किसी तरह घर में काम करते हुए अपने पांचों बच्चे को पाल रही थी। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रेम प्रसंग में महिला को मारकर नग्न अवस्था में उसके ही घर के पिछे फेंक देना बड़ा ही शर्मनाक घटना है। घटना से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कई महिलाओं ने ऐसे आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग प्रशासन से किया है। घटना शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर हसनगंज थानाध्यक्ष निक्की अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज आगे की कारवाई में जुटी है। पुलिस घटनास्थल पर बेरेकेटिंग करते हुए हर पहलू पर लगातार जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि घटना को लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कांड संख्या 79/26 तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रतर कारवाई की जा रही है। साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
