April 5, 2026

सर्पदंश से युवती की हुई मौत।बरसात के समय शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटना बढ़ जाती है।

Read Time:1 Minute, 26 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

ऐसी ही एक घटना प्रखंड के महेशपुर पंचायत अंतर्गत मोहनी भंगिया गांव में हुई है ।जहां 18 वर्षीय महिला प्रमिला किस्कु पिता मंझला किस्कु की शनिवार की संध्या घर के पीछे बना जलावन के घर से खाना बनाने के लिए लकड़ी निकालने गई थी इसी क्रम में लकड़ी के ढेर में छिपे सर्प ने डंक मार दिया तत्काल महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल कटिहार इलाज के लिए लाया गया। परिजनों ने बताया कि इलाज शुरू हुआ लेकिन थोड़े ही समय के बाद दम तोड़ दिया। सांप के बहुत ज्यादा जहरीले होने का कारण मृतका के शरीर में जहर बहुत तेजी से फैला जिस कारण संभलने का मौका नहीं मिला। रात्रि में परिजनों ने शव गांव लाया ।शव को देखने के लिए पंचायत के मुखिया, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पीड़ित परिवारों को संतावना दिया।

Previous post जदयू कार्यकर्ताओं नें पंचायत में की ग्राम सभा।
Next post जदयू के प्रखंड प्रभारी बनाए गए रईस जावेद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial