October 6, 2026

पूर्व पार्षद के निधन पर महापौर ने संवेदना प्रकट कर उनकी पत्नी को किया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

नगर निगम क्षेत्र के अमला टोला स्थित भूतपूर्व वार्ड पार्षद मो० कयूम अंसारी के आवास पर महापौर उषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, स्थानीय निगम पार्षद नितेश कुमार सिंह उर्फ निक्कू सिंह एवं अन्य नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा नगर निगम की ओर से शोक संवेदना पत्र उनकी पत्नी को दिया।इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद अंसारी बहुत ही ईमानदार एवं सच्चे समाजसेवी थे।जो नगर पालिका कटिहार में वर्ष 1982 में पार्षद पर पद पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने वार्ड के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया था। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कटिहार नगर निगम परिवार की ओर से गहरी शोक एवं संवेदना प्रकट करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को साहस प्रदान करें।इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, निगम पार्षद नितेश कुमार सिंह के द्वारा शाल एवं कम्बल देखकर उनकी पत्नी को सम्मानित की भी किया गया।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद की, तस्कर फरार।
Next post जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया विशिष्ट दस्तावेज़ के साथ बने सरल: भुवन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial