दुर्गा पूजा पंडाल के सदस्यों के साथ मेयर ने किया बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम कार्यालय के सभागार में नगर निगम क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष सचिव के साथ नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पहली बार नगर निगम में आयोजित की गई है। आज तक के इतिहास में नगर निगम में इस तरह की बैठक का आयोजन नहीं किया गया था। पर इस बार महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा सभी पूजा पंडालों के सदस्यों के साथ बैठक की।बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा में बनने वाले पूजा पंडाल में साफ-सफाई, बिजली पानी, सुरक्षा एवं याता-यात व्यवस्था को लेकर आयोजित की गई थी। सभी पूजा पंडाल के अध्यक्ष एवं सचिव गणों से उन सबों से उनकी राय एवं सुझावों को सुना गया एवं महापौर के द्वारा सभी सुझावों पर काम किया जाएगा। एवं सभी से चर्चा कर नगर निगम के द्वारा इस बार पूजा पंडालों में विशेष कर नगर निगम से हर तरह की सुविधा महिया की जाएगी इसकी सबों को आश्वासन भी दिया गया।बैठक में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान नगर आयुक्त कुमार मंगलम अमर झा, अजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
पीएम आवास ग्रामीण प्लस की सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाने पर मुखियाओं में नाराजगीवंचित परिवारों के नाम दोबारा जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मो0 काजु (फलका) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 के सर्वे के बाद कई योग्य परिवारों के नाम लाभुकों की...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
