April 6, 2026

महापौर ने किया दुर्गा स्थान कांवरिया सेवा शिविर का निरीक्षण ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार शहर में लगातार सक्रिय रूप से कम कर रही महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा कटिहार शहर के दुर्गा स्थान मंदिर प्रांगण में हर साल की तरह इस साल भी कावंरिया सेवा शिविर का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर नगर निगम भी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा बेहतर साफ-सफाई शौचालय डस्टबिन मिट्टी भराई पानी निकासी एवं अन्य प्रकार की सुविधा जो कांवरियों के लिए सुविधाजनक है। उन सारी चीजों का व्यवस्था खुद ही नगर निगम की महापौर द्वारा अपने देखरेख में कर रही है उसी को लेकर महापौर द्वारा दुर्गास्थान जाकर एक-एक पॉइंट का सर्वे कर हर एक चीज का निरीक्षण की और कमेटी के सदस्य गणों से आने वाले लाखों कांवरिया की सुविधा में नगर निगम द्वारा हर तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का रूपरेखा तैयार की।

Previous post कलश यात्रा निकालकर भगवान बुढ़ीमां की लोगों ने की पूजा अर्चना ।
Next post बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल लीग मैच में छठे दिन अररिया की टीम जीते ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial