April 5, 2026

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक ।

Read Time:5 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश भोपाल से लाइव प्रसारण को चुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के लाखों कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष इस कार्यक्रम में जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज राय ,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी , लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ,जिला प्रभारी सुरेश सुराना,भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव , जिला महामंत्री व मेरा बूथ सबसे मजबूत के कार्यक्रम प्रभारी सौरभ कुमार मालाकार , लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू ,दिलीप वर्मा, शोभा जयसवाल, रंजना झा, मंत्री धर्म नाथ तिवारी , शामिल हुए , संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बुथ अध्यक्ष को नया मुल मंत्र दिया मेरा बुथ सबसे मजबूत। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में एक साथ 10 लाख बूथों को संबोधित किया। मोदी ने कहा की भाजपा के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं से संवाद करने का सौभाग्य मिला यह अवसर ‘विकसित भारत’ के लिए उनके संकल्प को और सशक्त करेगा। संवाद के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने अपनी कई बातों को लाखों लाख कार्यकर्ताओं के बीच बताने का कार्य किया उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको परिवारवादी पार्टियों के बेटे-बेटियों का भला करना है। तो आप उन्हें वोट करें। लेकिन अगर आपको अपने बेटे-बेटियों का भला करना है तो भाजपा को वोट कीजिए। उन्होंने कहा कि सारे विपक्ष जो एक साथ इकट्ठा हुए हैं। इन पार्टियों के पास घोटालों का ही अनुभव है और इसीलिए इनकी अगर कोई गारंटी है। तो वो है- घोटालों की गारंटीआज मैं भी आपको एक गारंटी देना चाहता हूं।अगर उनकी घोटाले की गारंटी है।तो मोदी की भी एक गारंटी है… और यह गारंटी है- हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। हर चोर-लूटेरे पर कार्रवाई की गारंटी, जिसने गरीब को लूटा है… देश को लूटा है।उसका हिसाब तो हो कर ही रहेगा। जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं, तो इनकी ये जुगलबंदी हो रही है। कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं उन्होंने अपने बूथ स्तर के लाखों लाकर कर्ताओं को कहा कि आज देश सोने की चिड़िया बनने की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देसी नहीं विश्व के सबसे सर्वाधिक और लोकप्रिय नेता बन चुके हैं जिससे अमेरिका ऑस्ट्रेलिया जापान न्यूजीलैंड ऐसे कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और भारत का लोकतंत्र का सबसे मजबूत देश बताने की बात कही।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को कटिहार ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 53 पर जिला भाजपा कार्यालय में 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सुनने का काम किया। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टिफिन बैठक किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर से टिफिन लाकर साथ में बैठकर एक साथ भोजन किया। जिसमें अरुण सिह, कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, नवीन झा, कटिहार नगर उत्तर दक्षिण पश्चिम कटिहार ग्रामीण के सभी मंडल अध्यक्ष अजय दास, निलेश ठाकुर, उमेश पासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिना झा ,प्रियंका सिंह, पूनम देवी, चंदन सिन्हा, सुनील शर्मा, सहित जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता वह मंच मोर्चा के जिला व नगर के पदाधिकारियों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सुना।

Previous post मोबाइल चोरी के आरोपी को पीट पीटकर मार डाला।
Next post वार्ड नंबर 35 में नाला का हुआ शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial