April 5, 2026

विधायक ने द्वीप प्रज्वलित कर प्राथमिक विद्यालय का किया उद्घाटन।

Read Time:2 Minute, 51 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

विधायक कविता पासवान ने कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत पंचायत मखदमपुर के प्राथमिक विद्यालय बिन्दटोला गोन्दवारा का उद्घाटन फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुरूआत स्वागतगान गा कर किया गया।इस अवसर पर विधायक कविता पासवान ने कहा कि इस विद्यालय के लिए भुदान करने वाले मिथलेश कुमार सिंह उर्फ नटवर सिंह का आभार व्यक्त करते हैं जो कि इस पोषक क्षेत्रों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा का मंदिर की परवाह करते हुए भूमि दान किया । जिसका उदहारण एक सौगात के रूप में विद्यालय का आज उद्घाटन किया गया।यहां पर विद्यालय नहीं रहने के कारण पुर्व में बच्चों को शिक्षा दीक्षा प्रदान करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज सिंह ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों व मौजूद अभिभावकों को प्रराभिक शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोढा ने कहा की इस विद्यालय के निर्माण में कठिन संघर्ष करते हुए यहां के प्रधानाध्यापक सुमन कुमार सिंह का मुख्य योगदान रहा। जिसके परिणामस्वरूप आज शिक्षा का मंदिर हर सुविधाएं से युक्त के साथ तैयार है । इस विद्यालय के संचालन में हमें पुरी उम्मीद है कि इनकी देखरेख में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाएगा।वही इस मौके मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, भुमिदाता मिथलेश कुमार सिंह उर्फ नटवर सिंह, उज्जवल सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष शंभु सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर,मुखिया मोहम्मद काजिम,किशनदेव रविदास, प्रधानाध्यापक सुमन कुमार सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप पासवान, शिक्षक पियूष तोमर , पप्पू सिंह,व पंचायत के कई गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर राजद ने सौंपा ज्ञापन।
Next post रेल एसपी ने नवनिर्मित थाना भवन का किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial