April 5, 2026

विधान पार्षद ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत किया जनसंपर्क

Read Time:1 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर चलाए जा रहे है। महा-जनसंपर्क अभियान के तहत आज कटिहार विधानसभा अन्तर्गत कटिहार नगर पश्चिम मंडल के वार्ड नं०-01 बूथ सं०-67,68,69,70 में “डोर टू डोर कैंपेन” कर “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम कर ग्रामीणों को 9 साल बेमिसाल-सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पत्रक वितरित कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी एवं फिर एक बार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की साथ ही उपस्थित लोगों से 9090902024 टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर लोगों से अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम में भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, बब्बन झा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना झा,नेहा किरण एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Previous post मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का मान बढाया नील आर्यन ठाकुर
Next post वैठक आयोजित कर आशा कर्मियों को दी गई सर्वेक्षण की जानकारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial