मुखिया पुत्र की हत्या बना रहस्य, परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर पंचायत के मुखिया फरजाना के पुत्र सलीम की हत्या 2 महीने पूर्व हुई थी। जिसमें दस व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परंतु अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई उचित कार्यवाही होता दिखाई नहीं दे रहा है। मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद ने बताया कि पुत्र की हत्या के बाद उन्हें प्रशासन पर पूर्ण विश्वास था कि बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी परंतु अभी तक इस मामले में कोई भी उचित कार्यवाही होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में प्रशासन के द्वारा एक मुखिया का इंसाफ नहीं किया जा रहा है तो आम जनों की बात ही छोड़ दिया जाए। यहां तक कि अपराधीगणों के द्वारा मुखिया के परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। डर से मुखिया का पूरा परिवार घर में कैद रहने को मजबूर है, जिससे पंचायत का विकास बिल्कुल ही रुका हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों का भी प्रशासन से भरोसा उठता दिखाई दे रहा है। सभी दबी जुबां में बात करते हैं कि प्रशासन क्यों नहीं कुछ कर रही है। हत्या के बाद मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद के द्वारा बड़े से बड़े आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया गया परंतु अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होता दिखाई नहीं दे रहा है। मुखिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन के द्वारा अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो उन्हें आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
