June 6, 2026

मनिहारी में जन सुराज की हुंकार: प्रशांत किशोर ने बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए मांगा समर्थन

Read Time:2 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने रविवार को मनिहारी के रेलवे मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे किशोर का भव्य स्वागत तालियों और ‘जय बिहार जय जय बिहार’ के नारों से किया गया। सभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पूरे जोश के साथ उनका समर्थन किया।अपने ओजस्वी भाषण में प्रशांत किशोर ने कहा, “अब तक आपने बीजेपी, कांग्रेस और जदयू को वोट दिया, लेकिन क्या कभी आपने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए वोट किया? एक बार बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट दीजिए, बिहार का भविष्य बदल जाएगा।”उन्होंने बिहार में बुजुर्गों को मात्र ₹400 की पेंशन मिलने पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर यह राशि ₹2000 तक बढ़ाई जाएगी। साथ ही, युवाओं को बिहार में ही रोजगार के अवसर देने का आश्वासन दिया, जिससे पलायन की समस्या खत्म हो सके।सभा के दौरान उन्होंने जनता से सवाल किया, “क्या आप बिहार में बदलाव चाहते हैं?” जिस पर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर सहमति जताई। उन्होंने कहा, “यह समर्थन जन सुराज के लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों और राज्य के भविष्य के लिए है।”इस ऐतिहासिक जनसभा में कटिहार जिला प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, मनिहारी विधान सभा प्रभारी प्रद्युम्न ओझा, अनुमंडल अध्यक्ष संजीव कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष श्रवण शर्मा, समाजसेवी सैफ अली,विक्टर झा, बबलू मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सभा के अंत में प्रशांत किशोर ने जनता को धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि जन सुराज की सरकार बनने पर बिहार में विकास के नए अध्याय की शुरुआत होगी।

Previous post मनिहारी गंगा तट पर गूंजे मंत्र, भक्ति संगीत संग संपन्न हुई गंगा महाआरती
Next post अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के लिए पू. सी. रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेनें
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial