10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)।
प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया। बैठक की संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज लगभग 12:30 बजे 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय सोनौली में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में सर्व समिति से प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष बने। शिक्षा प्रेमी सदस्य अरुण सिंह, भूमि दाता सदस्य सुशील बूबना, एससी/ एसटी महिला सदस्य शोभा कुमारी, पदेन सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि राकेश कुमार बने। प्रबंध समिति के बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर में जर्जर भवन को अविलंब मरमती किया जाएगा तथा दूसरा प्रस्ताव लिया गया कि संस्कृत विषय के शिक्षक डॉ विष्णु कांत झा की प्रतिनियुक्ति डॉक्टर अंबेडकर आवासीय विद्यालय सोनौली में है। संस्कृत शिक्षक डॉ विष्णु कांत झा की पुनः वासी आर.एन.डी.भी.उच्च विधालय में हो ताकि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं की संस्कृत विषय की पढ़ाई हो सके। बैठक के पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के अधिसूचना के अनुसार नियम पूर्वक विद्यालय शिक्षा प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, जदयू नेता चंदन भगत,भाजपा नेता पप्पू सिंह, शोभन दास,विपिन बिहारी साह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
More Stories
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
