April 5, 2026

कदवा में आंधी से तैयार मकई की फसल को हुआ व्यापक नुकसान धनगामा पंचायत में के किसान को सबसे अधिक हुआ नुकसान: चमरु यादव

Read Time:2 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड में बेमौसम आंधी और भारी बारिश से तैयार मकई की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसान बदहाल हैं। जमीन पर गिरी हुई फसल के कारण प्रति एकड़ हजारों का नुकसान हुआ है।वहीं कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। भाजपा नेता सह स्थानीय समाजसेवी चमरू यादव ने बताया कि कदवा प्रखंड में व्यापक रूप से मक्का फसल आंधी तूफान से क्षति हुई है। कदवा प्रखंड के धनगामा पंचायत में सबसे अधिक मक्का फसल का नुक़सान हुआ है। धनगाम पंचायत अंतर्गत धनगाम गांव मुकरिया,मांझेली,बिंधाबारी,चौकी, बेरहो सभी तेरह वार्ड में लगभग 70% मक्का नुकसान हुआ है।कई लोगों की महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई है। इससे उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।कर्ज लेकर मक्का बोने वाले किसान अब हताश हैं, क्योंकि फसल का दाना भी सही से नहीं बनेगा।भाजपा नेता सह स्थानीय समाजसेवी चमरू यादव ने बताया कि कुछ किसान तो हताश होकर मकई की गिरी हुई फसल को काट कर जानवरों को खिलाने पर मजबूर हो गए हैं।किसान परेशान हैं और सरकार से फसल बीमा के तहत सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता सह स्थानीय समाजसेवी चमरू यादव ने कृषि पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मक्का फसल की क्षति का सर्वे कराते हुते किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजे देने की मांग किया है। कृषि पदाधिकारी ने भाजपा नेता चमरू यादव को आश्वस्त किया है कि जल्द ही सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

Previous post प्राणपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मो. रफीक ने डीएम को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग किया है
Next post खनन विभाग ने रोशना में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान-एक ओवरलोड ट्रक पर किया गया कार्यवाही
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial