November 15, 2026

तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला हुआ शुभारंभ ।

Read Time:3 Minute, 20 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के निराला हॉट प्रांगण में लगने वाले तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन पूर्व मुखिया रामदयाल उरांव, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार व मुखिया प्रतिनिधि ह्रदय नारायण उरांव ने फिता काटकर किया। मेला शुभारंभ के बाद से लोगों ने मैया के दर्शन कर पूजा अर्चना की और सुख शांति समृद्धि की कामना किया गया। पूर्व मुखिया रामदयाल उरांव ने बताया कि माता रानी क्लव द्वारा तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला का आयाजन किया गया है। साथ ही बताया कि माता की पंडाल में अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है , जो श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा आराधना कर रहे हैं। मां दुर्गा से मन्नते मांग रहे हैं, और जो भी भक्त यहां सच्चे मन से माता की पूजा आराधना कर जो भी मनोकामना मांगती है, माता रानी की कृपा से मनोकामना पूर्ण होती है, मेला को लेकर माता की मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां की लाइटिंग से सजावट की व्यवस्था बहुत ही मनमोहन है, साथ ही आयोजित मेला में अनेकों प्रकार की प्रतिष्ठान लगे हुए हैं। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के अनेकों पंचायतों के श्रद्धालुओं मेला पहुंचकर माता की दर्शन कर माता से अनेकों प्रकार की मन्नतें मांगते हैं, शाम होते ही इस भव्य मेला का आनंद लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रहती है, लोग घंटो रुक कर मेला का आनंद ले रहे हैं। पूजा कमेटी के अध्यक्ष मिट्ठू कुमार उरांव, अशोक कुमार यादव, अरविंद राय ने कहां कि तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है, जो बहार से आए कलाकारों द्वारा दर्शकों को कई तरह का नृत्य दिखाएगे, मौके पर मेला शांतिपूर्ण से कैसे संपन्न हो इसको लेकर कमेटी के सदस्य लोग यहां मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, यही वजह है कि दुर्गा पूजा में किसी तरह की परेशानी श्रद्धालुओं को अब तक उठानी नहीं पड़ी है। इस अवसर पर मेला कमेटी सदस्य कन्हैया कुमार उरांव, हरिश्चंद्र उरांव, मनोज कुमार राम, पंकज कुमार मंडल, प्रह्लाद कुमार राय, कुन्दन कुमार मंडल, अजीत कुमार, सिकेश ठाकुर, सुशील उरांव, मिथिलेश ठाकुर, अमित कुमार पटेल, चमरू उरांव आदि थे।

Previous post मनिहारी में विधान परिषद का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न ।
Next post बारसोई प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला ।घायल मुखिया का चल रहा इलाज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial