April 6, 2026

केंद्रीय जल शक्ति मंत्र ने सांसद श्री अनवर को पत्र लिखकर मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट का विकसित की जा रही है।

Read Time:1 Minute, 54 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

सांसद तारिक अनवर द्वारा लिखे गये पत्र के संदर्भ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सांसद श्री अनवर को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है, कि कटिहार जिले के मनिहारी में गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना कार्य प्रगति पर है। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने सांसद श्री अनवर को पत्र मे यह भी लिखा कि यह परियोजना नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कटिहार जिला के मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।मंत्रालय के अनुसार, मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य लगभग 63% पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य शीघ्र पूरा किए जाने का प्रस्ताव है। परियोजना पूर्ण होने के बाद इसकी उपयोगिता के अनुसार आगे की विकास योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।प्रवक्ता श्री तमाखुवाला ने बताया कि सांसद श्री अनवर लगातार कटिहार क्षेत्र के समुचित विकास और गंगा तट के बेहतर उपयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ संवाद करते रहे हैं।

Previous post कुरसेला एन एच 31 तथा एस एच 77 सङक पर लगा महाजाम , लोग बेहाल
Next post कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।मामलों के निष्पादन के लिए कुल 15 बेंचों का गठन किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial