टीबी रोग से निजात हेतु खोज अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढा प्रखंड अंतर्गत बांसगाढा पंचायत के पंचायत भवन के सभागार में टीबी रोगों से निजात के लिए पंचायत के आशाओं के बीच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्या की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें कि प्रशिक्षण में मौजूद आशाओं को जानकारी दी गई की अपने अपने पोषक क्षेत्र के अंतर्गत टीबी रोगियों को चिन्हित कर उनका डाटा तैयार करें जिससे कि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना के तहत लाभ सहित जांच के साथ पूर्ण इलाज कराया जा सके। वही इस प्रशिक्षण में बांसगाढा पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी ने अपने पंचायत के प्रशिक्षण में मौजूद वार्ड सदस्यों के बीच टीबी के रोगी को चिन्हित कर सूचित करने की बात कही। ताकि ससमय इसका इलाज एवं सरकार द्वारा मिलने वाली श्रमक्षति की राशि समय पर मुहैया कराया जा सके। वही इस प्रशिक्षण में बीपीआरओ राजेश कुमार,सीएचओ योगेश शर्मा, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक रवि कुमार, एएनएम कुमारी रीना सिन्हा, पंचायत सचिव, उपमुखिया केशव कुमार यादव व अन्य वार्ड सदस्य मौजूद रहे। वहीं कम आशाओं की उपस्थिति के कारण मुखिया प्रीतम देवी नाराज दिखी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
