April 6, 2026

मोक्षधाम व मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित

Read Time:2 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशाल भवन में कुर्सेला, समेली एवं फलका प्रखंड के सभी पंचायतों से दो-दो वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज पधाधिकारी शांतनू कुमार ठाकुर सहित वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। वहीं पंचायती राज पधाधिकारी शांतनू कुमार ठाकुर कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मृत्यु प्रमाण पत्र को 24 घंटे के अंदर निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना था।प्रशिक्षण के दौरान वार्ड सदस्यों को उनके-अपने वार्ड में स्थित श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान का प्रभारी बनाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही, इस जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु उन्हें निश्चित मानदेय भत्ता देने का प्रावधान भी पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया है।कार्यक्रम में बताया गया कि श्मशान घाटों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोक्षधाम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत सरकारी भूमि पर स्थित श्मशान स्थलों पर आवश्यक अवसंरचना जैसे शेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, रास्ता आदि का निर्माण कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशिक्षण के माध्यम से वार्ड सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने क्षेत्र में बेहतर ढंग से सेवाएं प्रदान कर सकें।

Previous post स्मरण कुमारी ने इंटरमीडिएट कला में 82.4% अंक लाकर अव्वल स्थान प्राप्त की है
Next post मंडल रेल कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण मारचेंट मिटिंग का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial