October 14, 2026

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में फहराया गया तिरंगा

Read Time:1 Minute, 46 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे दिलों में एकता, शांति, भाईचारा और प्रगति का प्रतीक हैं उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने की अपील की कि देश की धरोहरों की रक्षा के लिए सभी को हमेशा तत्पर रहना होगा। उन्होंने गरीबों, असहायों, और युवाओं के हित में काम करने का भरोसा दिलाया और कहा कि अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना कांग्रेस की प्राथमिकता हैं। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, पूर्व विधायक सुनीता देवी के साथ-साथ दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह, शंभू शरण गुप्ता, पंकज तंबाकूवाला, प्रहलाद गुप्ता, अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव, अरुण यादव,मोहम्मद मुस्ताक, मेजर जमाल, राज आनंद सिंह, राम प्रसाद कुशवाहा,मो० इश्तियाक आलम,योगेंद्र यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थें।

Previous post गणतंत्र दिवस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक ने फहराया झंडा
Next post भारत स्काउट गाइड ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial