टीवी पर दिखने वालीं पीएम की उपलब्धियां कागजी :अवधेश प्रसाद
Reporting by हिमांशु शुक्ला
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा, प्रधानमंत्री रोज उपलब्धियों के साथ टीवी पर दिखते हैं लेकिन धरातल पर वे कागजी हैं। पूर्व मंत्री ने योगी सरकार को पूरी तरह विफल बताया।वह पत्रकारों से सिविल लाइन स्थित एक होटल में वार्ता कर रहे थे। सपा नेता ने टीईटी का पेपर लीक होने को बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ बताया। कहा, अगर निष्पक्ष जांच होगी तो सत्ता प्रतिष्ठान में कई दागदार मिलेंगे। सहकारी समितियों से उर्वरक व कीट रसायन गायब होने का हवाला दिया। किसानों की समस्याओं को अनसुना किए जाने का आरोप लगाया। धान खरीद किसानों से नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी गोदामों पर धान डंप होने का बहाना बना लौटा रहे हैं। एक तिहाई खेत में बुआई नहीं हुई, जो खेत बोए गए उसे निराश्रित जानवर चर ले रहे हैं। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार साढ़े चार वर्षों में 52 लोगों की सांड़ के हमले में जान चली गई। जिले के आंकड़ों को जोड़ लिया तो यह संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। एंबुलेंस के लिए तीन -तीन घंटे इंतजार करना पड़ता है। अमानीगंज के परसौली-इब्राहिमपुर निवासी अशोक कुमार पासवान की जान चली गई। वह हिदू इंटर कालेज-रुदौली में शिक्षक थे। एंबुलेंस की लापरवाही बरतने की जांच करा कर दोषियों को दंडित करने की मांग की। 50 लाख रुपये उनके स्वजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। देवगांव व पिठला में तैयार अस्पताल अभी तक न संचालित न होने की जानकारी दी। इस तरह पूर्व मंत्री भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार खूब हमलावर रहे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
