आग लगी से दो घर जलकर राख!
डंडखोरा (अशोक कुमार)
रविवार को देर रात अचानक लगी आग में दो घर जलकर हुए राख,लाखों की संपत्ति के नुकसान होने का है अनुमान। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। यह घटना प्रखंड के भमरैली पंचायत के अंतर्गत भेलाई गांव के वार्ड संख्या 9 की है। अचानक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।पीड़ित देवानंद पोद्दार, छोटी कुमारी ने बताया कि अचानक आग लगने से घर में रखें कोई भी समान नहीं निकल पाया । धान ,चावल, गेहूं ,,फ्रिज ,गैस सिलेंडर ठंडी के गर्म कपड़े, बर्तन एवं जमीन के कागजात सहित नगद राशि भी जल गया है। इस अग्निकांड में लगभग लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अंचल पदाधिकारी को दिया। अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ ने बताया राजस्व कर्मचारी को घटना की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आलोक में पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दी जाएगी। तत्काल अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा किट उपलब्ध करा दी गई है।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
