सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोलासी नवोदय विद्यालय के निकट ट्रांसफार्मर के सामने ब्रेकर के पास आर्मी वाहन एवं एक ग्लैमर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी कोलासी पुलिस शिविर में दी गई। जानकारी मिलते ही कोलासी पुलिस शिविर में पदस्थापित सभी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से दोनो मृतक को आर्मी वाहन के नीचे से बाहर निकाला। एवं ग्रामीणों को शव की शिनाख्त करने को कहा। जिसमें आधार कार्ड के माध्यम से एक मृतक की पहचान विनोदपुर पंचायत के जोगिया टोला गांव का 20 वर्षीय धीरज कुमार रजक बताया गया। मृतक धीरज कुमार चार भाई में से तीसरे स्थान पर थे मृतक की शादी कुछ दिन बाद होने वाला था। एवं दूसरे मृतक की पहचान अमदाबाद मनिहारी का बताया गया। कोलासी पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना बुधवार की रात्रि करीब 11:30 बजे गेड़ाबाड़ी कटिहार मार्ग में कोलासी नवोदय विद्यालय के समीप कटिहार दिशा से आ रहे बाइक एवं गेड़ाबाड़ी की तरफ से जा रही आर्मी की गाड़ी में टक्कर हो गई। जिस कारण बाईक सवार आर्मी वाहन के नीचे आ गए। दोनो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवारजनों को जानकारी देकर कोलासी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
