हसनगंज के हल्का कचहरी में मोटेशन के नाम पर कर्मचारी को पैसे देते वीडियो वायरल।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत हल्का कचहरी में कर्मचारी को मोटेशन के नाम पर मोटी रकम देना का वीडियो सामने आया है। जहां वीडियो में साफ तौर पर राजद के हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव कर्मचारी आकाश वर्मा को मोटे रकम मोटेशन के नाम पर पैसे दे रहे हैं।जबकि वीडियो से साफ जाहिर होती है कि हल्का कचहरी में धरल्ले से मोटेशन के नाम पर कर्मचारी से लेकर बिचोलिए तक अवैध तरीके से मोटी रकम लाभुक से उगाही करते हैं। जब वीडियो की प्रमाण पर रजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव से पैसे देने के बारे में बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि मोटेशन को लेकर कालसर पंचायत के हल्का कर्मचारी आकाश वर्मा को फोन किया गया। जिसमें कर्मचारी आकाश वर्मा ने मुझे फोन पर बताया गया कि बैगर पैसे का कोई भी काम नहीं होगा। जिसके बाद हमने उनको कहा कि पांच आदमी के नाम का मोटेशन करवानी है, जिसमें की कर्मचारी ने कहा कि 5000 हजार रुपैया लगेगा। जिसमें कि हमने उसको 4000 हजार रुपैया टेबल पर देकर वापस लौट गए। मौके पर उधर वीडियो में मोटी रकम लेने की बात को लेकर कर्मचारी आकाश वर्मा ने बताया कि मेरे नाम पर प्रखंड क्षेत्र में मोटेशन को लेकर 4000 हजार रुपैया लिया गया था। जो मुझे लाभुक ने जानकारी दिया है। और वही 4000 हजार रुपैया लेकर मुझे देने को आया था। जो मैंने नहीं लिया जबकि कर्मचारी साहब के टेबल पर 4000 हजार रुपैया राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव रखकर लौट गए। बरहाल वीडियो में साफ तौर पर हल्का कर्मचारी को पैसा देने का वीडियो दिख रहा है। जबकि कर्मचारी साहब पैसे लेने की बात कहने से विमछ रहे हैं। मौके पर कर्मचारी आकाश वर्मा ने बताया कि मैं कोई पैसा का मांग नहीं किया हूं। क्षेत्र में मेरे नाम पर कौन-कौन पैसे की उगाही करता है, इसकी जानकारी मुझे प्राप्त नहीं है। मौके पर हल्का कचहरी में मोटेशन के नाम पर पैसा देने का वीडियो साफ तौर पर दिख रहा है।
