October 14, 2026

मनिहारी थाना में ASI बने विजय शर्मा, पदोन्नति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

डायल 112 में कार्यरत पीटीसी सिपाही विजय शर्मा को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति मिलने पर मनिहारी थाना में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीएसपी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल और थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किए। इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित कई अधिकारियों ने बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण मानी जा रही है।इस अवसर पर तमाम पुलिस पदाधिकारी औ पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Previous post मनिहारी रेलवे कॉलोनी में सीआईएसएफ जेपी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
Next post नवाबगंज में प्रतियोगी छात्रों के लिए आधुनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, 19 जनवरी से संचालन शुरू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial