April 5, 2026

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट ।

Read Time:3 Minute, 11 Second

पैर के अंगूठे एवं शरीर में तार से विद्यत प्रवाहित कर दिया घटना को अंजाम ।

शनिवार की देर रात प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया, घटना को अंजाम देने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक नई साजिश रची और विद्युत के तार से करंट लगाकर पति की हत्या कर दी, घटना की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करने लगे, मामला बारसोई प्रखंड के सुधानी ओपी अंतर्गत इमादपुर पंचायत स्थित आलेपुर गांव का है, मृतक के छोटे भाई पुतुल शर्मा ने आरोप लगाते हुए सुधानी ओपी में भाभी रिंकी देवी 35 वर्ष एवं उसके प्रेमी शत्रुघ्न शर्मा 25 वर्ष पर आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके अनुसार शनिवार की देर रात लगभग 11:45 बजे छवि कुमार शर्मा 41 वर्ष की चिल्लाने की आवाज आई, आवाज सुनकर छोटा भाई पुतुल शर्मा बड़े भाई छवि कुमार शर्मा के घर की ओर दौड़ा, घर पर जाने के बाद देखा कि उसका भाई कमरे में गिर पड़ा हुआ है, तथा उसके पैर के अंगूठे एवं शरीर में बिजली के तार लपेटे हुए हैं, तथा उसके शरीर के पीठ-कमर आदि स्थान पर जख्म के निशान है, यह सब देख कर वह चिल्लाते हुए अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी शोर-शराबा सुन आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए और सुधानी पुलिस को घटना की सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही सुधानी ओपी अध्यक्ष विक्रम किशोर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया तथा घटना का जायजा लिया, मृतक के पिता महेश लाल शर्मा ने कहा कि उसके बहू का शत्रुघ्न शर्मा के साथ अवैध संबंध थे जिसको लेकर पुत्र एवं बहु में अक्सर कहासुनी हुआ करती थी, उन्होंने कहा कि उसकी बहू ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है, उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी बहू एवं उसके प्रेमी को सजा ए मौत की मांग की है, मामले में सुधानी ओपी प्रभारी विक्रम किशोर ने बताया कि मामले को लेकर अनुसंधान जारी है बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Previous post मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, 31 अगस्त तक करेंगे कार्य का बहिष्कार।
Next post कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वोट फॉर इंडिया रथ को रवाना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial