April 6, 2026

युवक की संदेहास्पद मौत पुलिस छानबीन में जुटी

Read Time:1 Minute, 53 Second

Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर

थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पंचम पुरवा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, बताया जाता है कि व्यक्ति अपने घर से अकेले निकला था एवं रोड के किनारे चोटिल अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया ।स्थानीय मोहल्ले वासियों ने उसे जब घायल अवस्था में देखा तो पहचानकर उसके घर में खबर की, खबर करने पर उस व्यक्ति की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की पहचान की और तत्काल जिला अस्पताल को लेकर पहुंची, वहां पर पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार व्यक्ति के सिर पर काफी गहरा जख्म था जिस से खून बह रहा था एवं अत्यधिक खून बह जाने तथा अन्य कारणों से व्यक्ति की मृत्यु होने की संभावना है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है एवं संभवत किसी ने उसके पति संजय शुक्ला के सिर पर प्रहार किया हो जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील करने की कार्यवाही करते हुए पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है एवं संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ।

Previous post लहरपुर हत्याकांड के आरोपीयों की बिगड़ी हालत, जेल गेट पर हुए बेहोश
Next post तहसील स्तरीय दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial