April 5, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया के शत प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में लिया भाग

Read Time:4 Minute, 15 Second

12 मार्च से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेगी परीक्षा : मनोज कुमार पौद्धार ।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

वर्ग 1 से 8 के अध्यनरत छात्र-छात्राओं का वार्षिक सह मूल्यांकन परीक्षा प्रारंभ हो गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत परीक्षा में भाग लेकर परीक्षा को सफल बना रहे है।सभी छात्र-छात्राओं समय सारणी के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित हुये। सभी छात्र-छात्राओं स्कूल ड्रेस में परीक्षा देने आये। दोपहर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। परीक्षा देने आये सभी छात्र छात्राएं काफी खुशहाल देखा गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पौद्धार ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 1 से 8 तक के 301 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पौद्धार ने बताया कि 12 मार्च से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेगी। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पौद्धार ने बताया कि 12 मार्च को प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली 1:00 से 3:00 तक परीक्षा प्रारंभ हो गया है। 12 मार्च को वर्ग 3 से 8 के लिए प्रथम पाली पर्यावरण अध्ययन तथा सामाजिक विज्ञान,द्वितीय पाली वर्ग एक एवं दो के लिए हिंदी या उर्दू मौखिक परीक्षा,14 मार्च को कक्षा तीन से आठ के लिए प्रथम पाली हिंदी या उर्दू द्वितीय पाली और हिंदी भाषी के लिए हिंदी,16 मार्च को वर्ग 3 से 8 के लिए प्रथम पाली गणित, द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के लिए गणित, 17 मार्च को वर्ग 3 से 5 के लिए प्रथम पाली अंग्रेजी, द्वितीय पाली वर्ग 6 से 8 के लिए अंग्रेजी,18 मार्च को वर्ग 6 से 8 के लिए प्रथम पाली विज्ञान द्वितीय पाली संस्कृत, 19 मार्च को वर्ग एक एवं दो के लिए मौखिक परीक्षा गणित,द्वितीय पाली अंग्रेजी परीक्षा के कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इस परीक्षा रूटीन के अनुसार वर्ग वार परीक्षा संचालित किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पौद्धार ने बताया कि वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 के संपादन ईमानदारी पूर्वक एवं कदाचार मुक्त लिया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पौद्धार ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया के छात्र-छात्राओं की परीक्षा संचालित करने के लिए वीक्षक के रूप में विधालय के शिक्षक सूर्य मोहन दास तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेठौरा के शिक्षक इंजमामूल हक,नया प्राथमिक विद्यालय गैरिया के शिक्षिक मेहजबीन खानम,नजमीरा खातून,आफरीन सुल्ताना के द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है।

Previous post मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक 19 को
Next post ढेरुआ पैक्स चुनाव को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं में उत्साह का माहौल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial