ढेरुआ पैक्स चुनाव को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं में उत्साह का माहौल
(डेस्क हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत में आगामी पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशी मो. मखदूम आलम द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी ने किसानों की समस्याओं के समाधान तथा पैक्स के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान मतदाताओं से विकास के मुद्दों पर समर्थन भी मांगा गया।प्रचार अभियान के दौरान समर्थकों में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई मतदाताओं ने कहा कि ढेरुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मो. मखदूम आलम एक युवा, शिक्षित, ईमानदार और नेक समाजसेवी उम्मीदवार हैं, जो किसानों के हित में बेहतर कार्य कर सकते हैं। मो. मखदूम आलम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में किसानों को लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं और आगे भी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह मोतियों का माला छाप है, जो क्रमांक संख्या 01 पर है। मतदाता इस चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। वहीं आगामी 18 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाए।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
