April 4, 2026

जीआरपी द्वारा जप्त 212 लीटर शराब किया गया नष्ट

Read Time:50 Second

बारसोई जीआरपी थाना द्वारा विभिन्न कांडों में जब्त 212 लीटर शराब को बुधवार की दोपहर सीओ अमर कुमार राय एवं जीआरपी थानाध्यक्ष सुल्तान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में नष्ट किया गया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर समय-समय पर शराब विनिष्ट कार्यक्रम चलाया जाता है जिसके आलोक में बुधवार को रैलवे प्रशासन द्वारा जब्त 13 कांडों के 45.6 लीटर देसी शराब एवं 166.4 लीटर अंग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा 212.02 लीटर है को नष्ट किया गया ।

Previous post प्राणपुर में तीन पंचायतों के विकास कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण
Next post हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial