सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय गैरेज संचालक मोहम्मद साबिर ने एक ग्राहक की अपाची मोटरसाइकिल की सर्विसिंग की थी। सर्विसिंग से असंतुष्ट ग्राहक ने इस बात को लेकर साबिर से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला गंभीर विवाद में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में आकर ग्राहक ने अचानक हथियार निकाल लिया और मोहम्मद साबिर के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल साबिर को तुरंत अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
