April 9, 2026

खागा में बांटे गए 51 निशुल्क गैस कनेक्शन

Read Time:2 Minute, 3 Second

देवेश कुमार तिवारी खागा/फतेहपुर।

खागा नगर के माहेश्वरी मार्केट जीटी रोड स्थित खागा इंडेन गैस सर्विस के तत्वधान में आज 51 उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण किया गयाl वितरण समारोह दीपावली के एक दिन पूर्व धनतेरस के खास मौके पर रखा गया l त्योहार के खास मौके पर निशुल्क गैस कनेक्शन पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे l कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर के जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार सिर्फ दिखावा करती थी जमीन पर कोई काम नहीं होता था अब हर गरीब का काम हो रहा है और प्रत्येक योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक मिल रहा हैl उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार के खास मौके पर निशुल्क गैस कनेक्शन पाकर लाभार्थियों के चेहरे में दोगुना खुशी देखी जा सकती हैl उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका काम कर रही है इसलिए आगामी 2022 में सूत ब्याज सहित अपना फर्ज अदा करते हुए उत्तर प्रदेश में भारी सीटों से भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनाना हैl इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश महेश्वरी, सीबी त्रिपाठी, श्रीराम साहू, सनी मोदनवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, रिंकू शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, पप्पू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे l

Previous post दीपावली पर जगमग रही दुकाने जमकर हुई खरीदारी
Next post गुरपा को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा जीतन राम मांझी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial