सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाला, पुल और सामुदायिक भवन निर्माण सहित कई बुनियादी सुविधाओं की मांग सांसद के समक्ष रखी।सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सांसद तारीक अनवर ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता महंगाई से जूझ रही है, वहीं केंद्र सरकार चुनावी प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कभी नोटबंदी के दौरान लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा, तो कभी ऑक्सीजन और अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भी जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सांसद ने आगे कहा कि सरकार लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है, लेकिन अब जनता धीरे-धीरे जागरूक हो रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और अपनी समस्याओं को लेकर सांसद से उम्मीद जताई। मौके पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ-साथप्रखण्ड अध्यक मो०अंसार काज़मी,मो० असलम, मुखिया अख़्तर हुसैन,पूर्व मुखिया अंजाम आलम, मिनाज आलम,सदावर आलम,दीपक राय,ईमाम जाफ़र, मुखिया रागिब सजग,समशेर आलम,मो० सालिम,मो० हेलाल सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
