April 8, 2026

नशे में हंगामा कर रहे 9 गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न चौक-चौराहों एवं गांवों से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थानों पर पहुंचकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कटिहार भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous post करंट से अधेड़ व्यक्ति की मौत
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial