April 6, 2026

विधान पार्षद ने प्रखंडों में चलाया महासंपर्क अभियान ।

Read Time:1 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

विधानसभा अंतर्गत डंडखोरा मंडल, चांदपुर मंडल एवं कदवा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर डोर टू डोर घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के 9 वर्षों के क्षेत्रीय विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का सभी के बीच वितरित किया एवं आम लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा दी गई।बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वशीकरण में कटिहार जिले में भी विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा लगातार लोगों से संपर्क कर लोगों को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। संपर्क अभियान है उनके साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल, जयप्रकाश शाह, बिपिन साह, रवि साह, सोहन दास, एवं अन्य भाजपा मंडल के पदाधिकारी गण एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गण के साथ-साथ विधान पार्षद के सैकड़ों की संख्या में समर्थक इस कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ मौजूद रहे।

Previous post भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में गिनाई सरकार की उपलब्धियां बांटे पत्रक ।
Next post बीमारियों से बचने के लिए नियमित करें योगाभ्यास – पायल रॉय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial