भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में गिनाई सरकार की उपलब्धियां बांटे पत्रक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ पंचायत के सपनी गांव में केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान ग्रामीणों के बीच चलाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अभियान के तहत केंद्र सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उनके कार्यों के पत्रक भी वितरण किये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। इस संदर्भ में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष कांत कुँवर ने कहा कि विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। वहीं केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई गयी। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि जनधन खाता, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, स्वच्छता योजना, आवास योजना, अंत्योदय का मूल मंत्र, सशक्त किसान समृद्ध भारत, निरोगी जीवन सबका अधिकार आदि एवं केंद्र सरकार की बिहार में प्रमुख उपलब्धियां की जानकारी लोगों को दी गई। इस मौके पर जनसंपर्क अभियान में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुनील राज सिंह, भाजपा के कार्यकर्ता उदय प्रसाद आदि महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
