अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास ।
राहुल सिंह (कोढ़ा)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 48 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सिसिया कोढ़ा के परेड ग्राउंड में बुधवार को योग अभ्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपमहानिरीक्षक आर पी एस रघुवंशी गंगटोक, कमांडेंट रविंद्र कुमार ने योगाभ्यास किया ।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर उपमहानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि योग से मनुष्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। योग प्राचीन समय से हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है ।योग सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है ।वही पौधे हमारे जीवन को औषधि प्रदान करता है एवं पर्यावरण को भी संरक्षित करता है ।प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना चाहिए। इस अवसर पर सेनानी रविंद्र कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे बड़े या बुजुर्ग हों सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी होता है ।व्यक्ति अत्यधिक व्यस्तता के कारण पहले की तरह सक्रिय नहीं दिख रहा है ।ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए घर में ही समय निकालकर योग प्रतिदिन करना चाहिए। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
