स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के अंतर्गत किया गया कूड़ादान बाल्टी का वितरण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
शहर के तर्ज पर गांव में भी प्रत्येक घरों से कचरा उठाव के लिए लोहिया स्वच्छ अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत हर परिवार को एक हरा और एक नीला डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है।इस क्रम में हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 पोखरिया हवामहल में मुखिया रानी देवी की अध्यक्षता में घरों का कचरा संग्रह करने के लिए कूड़ेदान बाल्टी का वितरण प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, सरपंच अनिल मंडल की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान करीब तीन सौ लोगों को कूड़ादान बाल्टी दिया गया। मौके पर मुखिया रानी देवी ने गीला और सूखा कचरा रखने के लिए बताया। उन्होंने ने कहा कि करीब तीन सौ लोगों के बीच वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। जिस प्रकार शहर को स्वच्छ रखने के लिए सरकार ने अभियान चला रखा है, इसी आधार पर अब हर गांव में कचरा संग्रह कर उसे निष्पादन के लिए हर पद के लिए लोगों को प्रतिनियुक्त किया गया है। पंचायत के लोगों को जागरूक करते हुए कहा हर घर में कचरे को रखने के लिए लोगों एक हरा एक नीला रंग का डस्टबिन दिया गया हैं। नीला डस्टबिन में सूखा कचरा और हरा डस्टबिन में गीला कचरा को इकट्ठा करके रखना है।जिसको लेने के लिए सफाई कर्मी पहुंचेंगे। इस बात की जरूर ख्याल रखें की दोनों डस्टबिन का उपयोग अलग-अलग कचरे रखने के रूप में अवश्य करें। प्रत्येक दिन कचरे उठाने वाले सफाई कर्मियों को जमा किए हुए डस्टबिन में कचरे सौंप दें। जिससे वार्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग मिले। इस मौके पर वार्ड सदस्य आनंद कुमार महतो, कृत्यानन्द महतो आदि लाभार्थी महिला-पुरुष मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
