हत्यारोपी ने न्यायालय मे किया आत्मसमर्पण ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड में गत दिनों बौलिया में हुई चाकूबाजी की घटना में मो हमीद की इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गयी थी।इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष था। पुलिस ने परिजनों से मिली शिकायत के आलोक में मनिहरी थाना कांड संख्या 142/23 दर्ज कर हत्यारोपी शेख सोनू की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापामारी कर रही थी। मनिहारी डीएसपी मनोज कुमार,थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, ,पुअनि रंजय सिंह के द्वारा आरोपी को पकड़ने की लगातार प्रयास की जा रही थी।बढ़ते पुलिस दबाव के कारण गिरफ्तारी की भय से हत्यारोपी शेख सोनू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।जबकि पुलिस ने कांड संख्या 142/23 की सह अभियुक्त टुभिया खातून ऊर्फ मोमीना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस घटना की अनुसंधान मे जुट गयी है।पुलिस की पड़ताल के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
