April 4, 2026

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर ।

Read Time:2 Minute, 33 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना की भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारी ने थाना की जमीन को काफी दिनों से अतिक्रमण कर घर बना लिया था। जिसको लेकर न्यायालय में भी मामला चला था।  अतिक्रमणकारियों को न्यायालय द्वारा भी भूमि खाली करने का आदेश दिया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल दंडाधिकारी के संयुक्त आदेश के अनुसार अंचल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी सदफ आलम एवं थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमणकारियों को भूमि से हटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई महिला एवं पुरुष सिपाहियों द्वारा विरोध कर रहे लोगों को रोका गया ।बताते चलें कि डंडखोरा थाना व भवन निर्माण को लेकर मौजा डंडखोरा, थाना नंबर 152  खाता 1048 खेसरा 1251,1252 रकवा 86 डिसमिल 3कड़ी जमीन आवंटित की गई थी। जिसमें 60 डिसमिल 3 कड़ी पर ही थाना प्रांगण एवं थानाभवन है बाकी भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर घर व अन्य रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसका मामला लंबे समय तक न्यायालय में भी चला। इसके पूर्व 2 जून 2023 को भी भारी पुलिस बल एवं दंडाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमित भूमि को खाली कराने पहुंची थी लेकिन इसी अतिक्रमणकारी तेतरी देवी ने प्रशासन से फरियाद लगाते हुए 1 सप्ताह का मोहलत मांगा था जिसे प्रशासन ने दीया और जमीन खाली नहीं कराया गया लेकिन निर्धारित तिथि के  अंदर भूमि नहीं खाली करने के बाद दोबारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि को खाली कराया गया। इस मौके पर अंचल अमीन, अंचल निरीक्षक ,राज्य कर्मचारी तो एएसआई शशि कुमार सिंह ,अखिलेश्वर साह, स्थानी पुलिस बल भी मौजूद थे ।

Previous post बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Next post बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial