बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना परिसर में ईद-उल- अजहा बकरीद पर्व को देखते हुए सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य ग्रामीण लोग शामिल हुए। शान्ति समिति की बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी उदय प्रसाद ने किया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी अनीश कुमार, सीओ उदय प्रसाद व प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने उपस्थित गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान अंचलाधिकारी उदय प्रसाद ने कहा कि जिला स्तर के निर्देश के आलोक में बैठक किया गया।आगामी बकरीद पर्व को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रखंड के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के साथ विचार विमर्श किया गया। ताकि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हो। थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया और उपस्थित लोंगो ने कहा कि यहां इतिहास रहा है कि हिदू-मुस्लिम हर पर्व साथ मनाते हैं। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, मुखिया सागर यादव, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, कला संस्कृति मंच के संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर, भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा, कमलेश कुमार मंडल, मो मोहसीन आदि जनप्रतिनिधि व गणमान्य ग्रामीण थे।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
