April 4, 2026

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना एवं रोशना ओपी में सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एक ओर बैठक की अध्यक्षता प्राणपुर थाना में थानाध्यक्ष अमजद अली तो दूसरी ओर रोशना ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया।बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों से बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की गई। अंचलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। बैठक में उपप्रमुख कृष्णमोहन साह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, सरपंच असगर अली, रामाशीष राय, मुखिया मुजाहिद आलम,तारिक अनवर शिवदेव झा,बिनय मंडल, बैजुद्दीन अंसारी,तनबीर अहमद,जुलूम सिंह,शिव नारायण यादव, मोहम्मद हन्नान, प्रमोद कुमार सिंह सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Previous post अज्ञात अपराधी ने पिस्टल दिखाकर बाइक लेकर फरार, पुलिस अनुसंधान में जुटी।
Next post थाना प्रांगण में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial