April 4, 2026

थाना प्रांगण में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 55 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बकरीद शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाये जाने को लेकर थाना परिसर मे एसडीपीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक मे विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने आमजन से परमपरागत रुप से आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता ऐनुल अंसारी ने कहा कि इस मौके पर अपने अंदर की बुराईयों का त्याग ही सच्ची ईबादत है। शुभम पोद्दार ने आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल मे बकरीद मनाने की अपील की। इस मौके पर नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव, पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, प्रमुख श्रवण कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ० रणधीर लाल,पुअनि विपिन कुमार, गौरव कुमार, मुन्ना सिंह,ओम गुप्ता, जार्जिस आलम, जाकिर अंसारी,डॉ मुस्लिम, असलम परवेज, अताऊर रहमान, मनोज ऋषि, मुन्ना रजक, सहदेव यादव, बंटी सिन्हा, विनोद सिंह, धोनी मुखिया, अमीरुद्दीन, मो शोहराब, बालेश्वर सिंह, श्रवण कुमार सहित अनेक गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।नगर कार्यपालक पदाधिकारी की धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक संपन्न हो गयी।

Previous post बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial