April 6, 2026

डॉक्टर्स दिवस पर रेडक्रोस ने डॉक्टर्स सम्मान समारोह का किया आयोजन।

Read Time:3 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

डॉक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वे अपने सेवा को सरवोपरि मानते है। डॉक्टर्स दिवस पर भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मान समारोह में चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेडक्रोस अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाए। उन्होंने कटिहार के चिकित्सकों की प्रसंशा की। रेडक्रोस सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि भारत सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस वर्ष 1991 में मनाया था। यह दिन महान चिकित्सकों को सम्मानित करने और उनके सबसे महान प्रतिनिधियों में से एक को याद करने के लिए मनाया जाता है। ताकि उन्हें हमारे जीवन में डॉक्टरों के महत्व को समझने और महत्व देने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर्स दिवस के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर्स के साथ साथ दो चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मितेश डालमिया एवं अभिषेक केडिया को भी सम्मानीत किया गया। उपाध्यक्ष सह शहर के प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना झा ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 की थीम ‘सेलिब्रेरिटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैं हैंड्स’ तय की गई है। डॉक्टर आशुतोष झा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहे।इसी के मद्देनजर यह थीम रखी गई है।प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह, पुरुषोत्तम मोदी, सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि आज माननीय जिला पदाधिकारी के कर कमलों से कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इनमें डॉ के के मिश्रा, डॉ गाज़ी शारिक, डॉ आशुतोष झा, डॉ एन के झा, डॉ जायेंद्र ज्ञानू, डॉ के एल अग्रवाल, डॉक्टर शम्भू नाथ,राजीव जायसवाल, रुपेश ठाकुर आदि कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

Previous post सड़क और नाला निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास ।
Next post भाजपा संपर्क से समर्थन यात्रा पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया पुस्तक भेंट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial