July 30, 2026

सड़क और नाला निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास ।

Read Time:2 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम क्षेत्र में लगातार सड़कों का शिलान्यास का दौर जारी है उसी क्रम में आज पुनः एक बार कटिहार शहर के महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा 7 वादों में सड़क नाला एवं पेपर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान एवं संबंधित सभी माननीय निगम पार्षद गणों के साथ किया।वार्ड नंबर 30 में हरदयाल टॉकीज भाया रामकिशन मिशन स्कूल से टंकी चौक तक नाला रिपेयरिंग एवं स्लेप का निर्माण कार्य।वार्ड नंबर 27 में अनंत ठाकुर से रंजन अग्रवाल के घर होते हुए श्यामा संस्कृत पाठशाला तक पीसीसी सड़क पर पेभर ब्लॉक एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य।वार्ड नंबर 44 में 396 एसएफसी गोदाम गेट के पास से पुराना काली मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 44 पवन यादव के घर के सामने से रामविश्वास साह के घर होते हुए पंकज गुप्ता के घर तक पंकज गुप्ता घर के पीछे छोटू पोद्दार लीली खातुन के घर तक पेभर ब्लॉक एवं नाला निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 42 नया टोला स्वं० कालू के घर से मसोमात आसमा के घर होते हुए नासिर के घर से मोहम्मद नसीम उर्फ छोटू पीसीसी सड़क तक इमामबाड़ा तक ईट सोलिंग निर्माण कार्य।वार्ड नंबर 41 स्थित मनोज सहनी के घर से फूलन यादव के घर तक पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य। शकूर के घर से जैनुल के घर तक पेवर ब्लॉक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य। सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद गण मौजूद रहे।

Previous post बाढ़ एवं सुखाड की पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक ।
Next post डॉक्टर्स दिवस पर रेडक्रोस ने डॉक्टर्स सम्मान समारोह का किया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial