40 सीटों पर जीताकर केंद्र में पुनः बनायेगी नरेंद्र मोदी की सरकार—प्रेम कुमार
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सिरसा में भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में किया गया। सभा का आयोजन 9 साल बेमिसाल गरीब कल्याण सुशासन दिवस के रूप में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार व उनके साथ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं मंचासीन वंदे मातरम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज राय,पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढा विधायक कविता पासवान,प्राणपुर विधायक निशा सिंह,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी , महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी,लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ,जिला प्रभारी सुरेश सुराना, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव,सौरभ कुमार मालाकार , लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी,जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू , राजकुमार राय,दिलीप वर्मा, शोभा जयसवाल, रंजना झा, मंत्री धर्म नाथ तिवारी , शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मनोज राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि डॉ प्रेम कुमार का अंग वस्त्र देकर अभिनंदन व स्वागत एवं मंचासीन सभी नेताओं ने भी डॉक्टर प्रेम कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं जो आम जनता के घर तक घर घर पहुंचने का काम किया है। कई ऐसी योजनाएं हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना, घर-घर शौचालय योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान कार्ड द्वारा 500000 का सहायता राशि ऐसी कई योजनाएं है जो केंद्र की भाजपा सरकार ने देने का काम किया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में हैं माने जाते हैं । पूरा विश्व भारत को लोहा मान रहा है । इस बार बिहार की जनता ने बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा को जीता कर केंद्र में पुण: नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आज केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को कटिहार सहित बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पहुंचाने का कार्य किया है। आज जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित इतनी बड़ी संख्या में शामिल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह साबित किया है कि आने वाले 2024 में कटिहार बिहार से देश में भाजपा का परचम लहराएगा और देश की जनता केंद्र फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार को बनाने का काम करेंगी।
