विद्यार्थियों के सुविधा हेतु पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में सोमवार को पुस्तकालय का शुभारंभ फीता काटकर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास ने किया।इस मौके पर शिक्षा समिति सुशीला देवी, प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान, शशिरंजन पटवे,नोडल शिक्षक मनोज जायसवाल, रहमतुल्लाह, ज्योति जया,सुलोचना कुमारी, ज्योति कुमारी, रूपा कुमारी, नीलम कुमारी, सबा तरन्नुम,अर्चना कुमारी ,विकाश कुमार मौजूद रहे।इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास ने कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों को पुस्तक पढ़ने का वातावरण प्रदान में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि एक प्रभावी और उपयोगी पुस्तकालय विद्यार्थियों में पढ़ने,लिखने और बोलने की क्षमता का विकास करने में अहम भूमिका का निर्वाहन करता है। मौके पर प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान ने कहा कि पुस्तकालय विद्यालय का एक महत्वपूर्ण संसाधन है।नोडल शिक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय अधिगम केंद्र के रूप में कार्य करेगा।इससे नवाचार के कई नए रास्ते भी खुलेगे। वही विद्यार्थियों में पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के साथ साथ पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाते हुए पढ़ने का एक माहौल बनाने में यह पुस्तकालय सफल होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र- छात्राएं म एवं शिक्षक मौजूद थे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
