April 6, 2026

विधान पार्षद ने महाजनसंपर्क अभियान में किया पुस्तक भेंट

Read Time:2 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व सेवा निर्मित शिक्षक को भाजपा का पट्टा, टोपी एवं मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक भेंट किया।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 वर्ष होने पर आज विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कदवा विधानसभा अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड के महेशपुर पंचायत वार्ड नं०-08 में विशिष्ट जनों, सेवा निर्मित शिक्षक एवं गांव के वरिष्ठ लोगों से सम्पर्क कर उन्हें मोदी जी 9 साल बेमिशाल के बारे मे जानकारी प्रदान की एवं उन्हें केंद्र सरकार प्रमुख चलाई जा रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज साह, अरूण मिस्त्री, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नागेश्वर झा, भाजपा नेता प्रकाश हांसदा, जनसंघ के साथी रामनारायण मंडल, गजेंद्र मंडल, विजय झा ,बजरंगी ठाकुर, बलदेव प्रसाद यादव, दिनेश दास, प्रदीप मंडल, प्रमोद कुमार मंडल, गणेश मंडल, सच्चिदानंद मंडल, उदय कांत झा, कीर्तान्द झा, दिलीप कुमार ठाकुर,अरुण कुमार ठाकुर, नवल किशोर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous post महापौर ने महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा की किए पूजा-अर्चना ।
Next post हत्या के मामले में पुलिस ने किया अपराधियों का उद्भेदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial