हत्या के मामले में पुलिस ने किया अपराधियों का उद्भेदन ।
प्रभात सिंह (कदवा)
कदवा प्रखंड क्षेत्र के गैठोर पंचायत अंतर्गत कदम टोला वार्ड नंबर 6 के बांस के झार मैं ।आदिवासी महिला ललिता मुर्मू उम्र 40 वर्ष की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से की गई थी जिसका उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रेस वार्ता करते हुए, मीडिया को बताया कि कदवा पुलिस की बड़ी सफलता है। इस सफलता की बड़ी उपलब्धि कदवा थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं अरविंद कुमार ,सोना कुमार ,राजू कुमार ,प्रेम प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार ,सत्येंद्र कुमार ,कुमारी अंजनी ,सभी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम बनाकर महज 5 दिनों में ही ,पांच अपराधियों का अपराध का खुलासा करते हुए पांचों को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पांचो अपराधी के पास से 2 एंड्राइड मोबाइल एक छोटा सैमसंग मोबाइल 3 बाइक दो देसी धार धार हथियार के साथ पांचों अपराधी का नाम इस प्रकार है। मेन अभियुक्त (1)अविनाश मंडल अविनाश मंडल मंडल ,पिता सुरेश प्रसाद मंडल साकिम खेमपुर(2) दीप लाल हेमराम पिता स्वर्गीय मुंशी हेमरम साकिम नदी पुर कदमटोला (3)अशोक कुमार मुर्मू पिता स्वर्गीय शुभ फल मुर्मू साकिम कदमटोला (4)मोहम्मद जोहाब अली पिता स्वर्गीय पेशकार अली साकिम गेठोड़ा (5)मोहम्मद सुलेमान पिता मोहम्मद रमजान साकिम चांदपुर कचौरा सभी अभियुक्त कदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत के है। अपराधिक खुलासा से कदवा थाना क्षेत्र के तमाम जनता और जनप्रतिनिधि कदवा पुलिस की बड़ी सफलता की प्रशंसा कर रहे हैं।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
