April 4, 2026

महिला के पर्स में मिले दो कारतूस पुलिस से कहा बच्चों से छीन कर रखे थे ध्यान नहीं रहा ।

Read Time:1 Minute, 11 Second

इंदौर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान महिला के पर्स में दो कारतूस मिले। जिसके बाद सीआईएसएफ ने एरोड्रम थाने को सूचना दी ।महिला पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया गया ।पुलिस के मुताबिक महिला इंदौर से जबलपुर जा रही थी, उसकी कुछ महीने पहले शादी इंदौर के गांधीनगर इलाके में हुई है। महिला ने बताया जबलपुर में उसके घर बच्चे 8mm की कारतूस से खेल रहे थे‌। बच्चों के हाथ से कारतूस देखकर वो डर गई और डांटते हुए कारतूस छीनकर पर्स में रख ली। यह 4 महीने पुरानी बात है, शादी के बाद वह इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट से जबलपुर जा रही थी तब स्कैनिंग में दोनों कारतूस मिले दोनों ही कारतूस बहुत पुराने हैं और चलन में नहीं है। उन्होंने ध्यान नहीं रहा और कारतूस पर्स में रह गई।

Previous post अंधेरे को दूर करने के लिए आगे आया पटेल ट्रेडर्स
Next post दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के रौशनी कार्यक्रम में प्रशिक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial