April 4, 2026

अनीमिया जाँच शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 1 Second

Reporting by आशीष कुमार

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम नीति आयोग के अंतर्गत आज दूसरे दिन AWC-76 न्यू अबगिला,बारागंधार में अनीमिया जाँच(हीमोग्लोबिन) शिविर का आयोजन किया गया। जाँच शिविर का आयोजन उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.हरेंद्र कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र एवं आंगनबाड़ी सेविका कुमारी लीलावती ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया । जाँच शिविर स्थल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उपस्थित समुदाय को बताया कि खाने में अंकुरित अनाज का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करे। बच्चो को समय-समय पर कीड़ा नासक दवा देते रहे। शिविर का आयोजन प्रगति ग्रामीण विकास समिति एवं सेव द चिल्ड्रेन के सौजन्य से किया गया। शिविर स्थल पर जाँच के बाद जरूरतमंद बच्चो, महिलाओं, पुरुष को IFA का सिरप एवं टेबलेट दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रगति ग्रामीण विकास समिति एवं सेव द चिल्ड्रन को जाँच शिविर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस तरह के और भी अनीमिया जाँच शिविर का आयोजन आगे भी किया जायेगा। आने वाले 2 माह में लगभग 2 हजार जाँच का लक्ष्य रखा गया है। प्रगति ग्रामीण विकास समिति के विरेन्द्र कुमार, नवाज़िश, सरफराज, मोनिका मौजूद थे।

Previous post दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के रौशनी कार्यक्रम में प्रशिक्षण
Next post पुरे बिहार के जिला मुख्यालय पर अभाविप का धरना-प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial