April 4, 2026

रेडक्रॉस सोसाइटी नै अग्नि पीडि़तो के बीच बाँटे राहत सामग्री ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बीते दिनों शहर के लाल कोठी सिरसा मे आगलगी कि घटना हुई। खबर मिलते ही रेडक्रॉस सोसाइटी कि टीम उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व मे राहत वितरण हेतु पहुंची। डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि सिलेंडर फटने से सुनीता देवी के घर मे आग लग गयी। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि समाजसेवी सह वार्ड पार्षद प्रताप सिंह मोनू के द्वारा आग लगने की खबर मिलते ही सदस्यों ने राहत समग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों एवं दमकलकर्मि के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका लेकिन घर का सारा समान के साथ बीस हजार नगद भी जल कर राख हो गया। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे एवं उप संरक्षक डॉक्टर आशुतोष झा ने कहा कि आगलगी से बचने के लिए सजग रहने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुआल या कोई भी कचड़े का समान जो ज्वलंशील हो उसे घर से कम से कम 100 फीट की दूरी पर रखें । लालटेन व चिराग को सुरक्षित स्थानों पर रखें एवं उपयोग न होने पर ठीक से बुझायें । रसोई घर की छत को टिन या एस्बेस्टसीट से बनवायें, यदि फूस से बनवायें तो उसमें अन्दर की ओर मिट्टी का लेप लगवायें । घी व तेल की आग को बालू व मिट्टी से ढक कर बुझायें । उपस्थित सह्सचिव विवान सरकार एवं प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम, नरेश साह, आलोक सिंहा ने कहा कि बारिश होने के बावजूद संस्था के सदस्यगन राहत वितरण किये उन्होंने कहा कि राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, एक तिरपाळ, बाल्टी, साडी, धोति , साबुन, मशहरी शामिल है। उन्होंने अपील कि एक ही कमरे में गैस का चूल्हा, अंगीठी और बिजली का स्टोव एक साथ नहीं जलाएं। इसके अतिरिक्त आग लगने पर तत्काल अग्नि शमन विभाग को सूचित करें और टीम के पहुंचने तक आग बुझाने की यथासंभव कोशिश करते रहें। इस मौके पर बड़ी संख्या मे मोहल्लेवासी के साथ प्रताप सिंह मोनू उपस्थित थे। उन्होंने सबों का धन्यवाद दिया।

Previous post भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सभी मोर्चा के जिला प्रभारी का गठन ।
Next post राष्ट्रीय लोक जनता के नेताओं ने बारसोई गोली कांड स्थल का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial