April 4, 2026

सीतापुर मे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओ नया जोश भरा,चुनाव जीत के लिए होसला बढ़ाया

Read Time:4 Minute, 25 Second


Reporting by एन सी वर्मा/वीके रस्तोगी


सीतापुरः राजनाथ सिंह जहां केंद्रीय योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की तारीफ की, वहीं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का भी बखान किया। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि सपा सरकार में किस तरह गुंडों, माफियाओं का बोलबाला रहता था, वह जो चाहते थे वह करते थे, आज प्रदेश जैसे हालात हैं यह बताने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि योगी का नाम सुनते ही तमाम गुंडे, माफियाओं की धड़कने बढ़ जाती हैं। मैं योगी सरकार को बधाई देना चाहता हूं, कि जिस तरह सुशासन चलाने का काम किया है। हम देश का विकास करना चाहते हैं। जब तक कानून व्यवस्था चाक चौबंद नहीं होगी, तब तक समाज व देश का विकास नहीं हो सकता। यहीकारण है कि दूसरे देशों के लोग यूपी में निवेश करने आरहे हैं,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे ग्रास फार्म में अपने तय वक्त पर पहुंचे। उन्होंने अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर उनमें नया जोश भर दिया। राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से जीत का संकल्प लेने के साथ ही उनका लौसला भी बढ़ाया। रक्षामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश देखने से लग रहा है कि अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दो तिहाई से सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मैने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। बूथ स्तर पर काम हुआ है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि वह गांवों में जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। रक्षामंत्री ने जिस सीतापुर की धरती पर अवध क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है, इस धरती का गौरवशली इतिहास है। रक्षामंत्री ने कहा कि मैने अवध क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं से बात की है। पहले उनके परिवार का हाल पूछा, फिर क्षेत्र का हाल पूछा तो कहने लगे, बहुत अच्छा है। हर बूथ पर पन्ना बूथ बन गए हैं।राजनाथ ने कहा मैने कार्यक्रर्ताओं में गजब का उत्साह देखा। जायजा लिया कि यदि किसी बर्तन में चावल पक रहा हो, पूरा चावल मल कर देखने की जरूरत नहीं होती है, एक दो चावल से अंदाज लगा सकते हैं कि चावल पक गया है। मैंने अंदाज लगा लिया कि उत्तर प्रदेश में चावल पक चुका है। अब दो तिहाई बहुत से भाजपा को विजय प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। हमारे यहां यह मान्यता है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।अब इसी उत्तर प्रदेश की धरती पर दूर तक मार करने वाली ब्रम्होस मिसाइल बनने जा रही है। साथ ही एसाल्ट रायफल भी बनेगी। मोदी सरकार ने यूपी को डिफेंस कारी डोर दिया है। बड़े हथियार, टैंक इसी धरती पर तैयार किए जाएंगे। अपने संबोधन में नाम लिए बिना पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी चेतावनी दे डाली। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ने डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री व सीतापुर के नेता मौजूद रहे।

Previous post शक्ति मिल गैंग रेप मामले में मुंबई हाई कोर्ट ने उम्रकैद में बदली दोषियों की फांसी ।
Next post असली मगरमच्छ को समझ लिया प्लास्टिक का भारी पर गई सेल्फी लेना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial